Maharaja Harishchandra College of Higher Education, Hardoi

     महाराजा हरिश्चंद्र कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन 

                                                                     Gaurkhare, Hardoi, U.P, India
Affiliated to: University of Lucknow
                                                          

In Memory Of

सचिव

Dr. Harish Tiwari

Courses Offered

कॉलेज के विषयों में पाठ्यक्रम

कला संकाय

   बी०ए० प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं को निम्न में से तीन विषयों का चयन करना होगा I
विषय समूह– भूगोल, समाजशास्त्र, अंग्रेजी भाषा, पर्यावरण अध्ययन, राजनीति विज्ञानं, अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, बी०ए० प्रथम वर्ष में अनिवार्य है I 

 
कला संकाय

1- बी०ए० द्वितीय वर्ष में विद्यार्थी उन्ही विषयों का अध्ययन करेंगे जिनका बी०ए० प्रथम वर्ष में किया गया था I
2- बी०ए० तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों को बी०ए० द्वितीय वर्ष में लिए गए विषयों में से किन्ही दो विषयों का चयन करना होगा I

विज्ञान संकाय

बी०एस०-सी० प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों  को निम्नांकित वर्गों में से किसी एक का चयन करना होगा I    
विषय समूह:- 1- वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान I
2-  भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, I
पर्यावरण अध्ययन बी०ए० प्रथम वर्ष में अनिवार्य है
विशेष
1-  बी०एस०-सी० द्वितीय वर्ष विद्यार्थी उन्ही विषयों का अध्ययन करेंगे जिनका  बी०एस०-सी० प्रथम वर्ष में किया गया था I
2-  बी०एस०-सी० तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों को बी०एस०-सी० द्वितीय वर्ष में लिए गए विषयों में से किन्ही दो विषयों का चयन करना होगा I


विज्ञान संकाय

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त तथा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध इस महाविद्यालय में शिक्षा संकाय के अंतर्गत बी०एड० पाठ्यक्रम में छात्रध्यापक/छात्राध्यापिका का प्रवेश अनुमन्य है I
महाविद्यालय में प्रवेश उ०प्र० सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यार्थियो का विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित काउन्सलिंग द्वारा होगा I


शुल्क– छात्र/छात्राओं से बी०एड० में प्रवेश/ शिक्षण शुल्क विश्वविद्यालय एवं उ०प्र० शासन द्वारा निर्धारित दरों पर लिया जाएगा I
नोट– 1- विद्यार्थी विषयों का चयन कॉलेज की विवरण पत्रिका को सावधानीपूर्वक पढकर करें I
2- विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं है I